ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झांसी : गौवंश से भरा मिनी ट्रक खाई में गिरा, आठ गौवंश के साथ परिचालक की मौत

पूंछ थाना क्षेत्र में बुधवार को गौवंश से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में परिचालक समेत आठ गौवंशों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर पर पूंछ थाना क्षेत्र स्थित साईं कुआं के पास गौवंश भरकर जा रहा मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक में करीब एक दर्जन से अधिक गौवंश थे। घटना में 8 गोवंश की मौत हो गई। वहीं मिनी ट्रक के परिचालक की भी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंचे पूंछ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह सहित एसडीएम मोठ और पशु चिकित्सकों की टीम ने मिनी ट्रक में फसे गौवंश को बाहर निकाला। वहीं परिचालक के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। मिनी ट्रक गोरखपुर के पशु बाजार से गौवंश लेकर सिरडी जा रहा था। और जैसे ही पूंछ थाना क्षेत्र के साईं कुआं के पास पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *