ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिपरजॉय तूफान का असर, बुंदेलखंड के जालौन में हो रही झमाझम बारिश

मौसम के करवट बदलने से लोगों को गर्मी की तपिश से थोड़ी निजात मिली है। वहीं आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में आए बिपरजॉय तूफान का असर मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान लगाया था कि 20 और 21 जून को उत्तर प्रदेश के 06 जिलों में से बुंदेलखंड के 05 जिलों में झमाझम बारिश होगी। इसको लेकर विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है।

बुंदेलखंड के जालौन में पारा 44 के करीब पहुंच गया था। भीषण धूप और लू का सितम झेलने के बाद लोग मानसून का इंतजार कर रहे थे। गुजरात राज्य में भयंकर तबाही मचाने के बाद बिपरजॉय तूफान का असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी के 06 जिलों में हैवी रेन को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें बुंदेलखंड के 05 जिले शामिल हैं। जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर में 50 किमी की रफ्तार के साथ बारिश होने की सम्भावना है।

बिपरजॉय तूफान का दिखने लगा असर

एक्सपर्ट की मानें तो बिपरजॉय तूफान का असर एमपी और यूपी में देखने को मिलेगा। बिपरजॉय अपने अंतिम हिस्से में एमपी और यूपी के कुछ हिस्सों को भीगा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया था कि 20 और 21 जून को बारिश दस्तक दे सकती है। इसी का नतीजा है कि बुधवार की सुबह से जालौन में तेज गरज के साथ बारिश भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *