ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम समेत जिले भर में आमजन ने किया योग, फिट रहने का दिया संदेश

जिले भर में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के साथ ही गंगा ग्रामों,नमामि गंगे स्नान घाटों व जनपद मुख्यालय पर केदारघाट एवं कीर्ति इंटर कालेज परिसर में स्थानीय नागरिकों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों,आईटीबीपी व मीडिया कर्मियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कीर्ति इंटर कालेज परिसर एवं केदारघाट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया औऱ योगाभ्यास किया। जिले भर में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ””वन वल्ड, वन हेल्थ”” (वसुधैव कुटुम्बकम) की परंपरा का अनुश्रवण किया गया। तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जनपदवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उत्साह के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग के माध्यम से शरीर को अनेक लाभ मिलते है। कहा कि दैनिक जीवन में योग को महत्व देने से जीवन अनुशासित रहने के साथ मन शांत रहता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने विशेषकर युवाओं से आवाह्न करते हुए योग को अपने जीवन में आत्मसात करने एवं नित्य प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग करने से जहां शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा वहीं मानसिक संतुलन भी अच्छा रहेगा। साथ ही स्वस्थ जीवन बिताने के लिए योग आवश्यक है,इसलिए योग जरूर करें। इस दौरान जागेश्वर धाम से माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सीधे प्रसारण के माध्यम से देखा व सुना गया।

केदारघाट में आयोजित योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक एडवोकेट अभयराज सिंह बिष्ट एवं कीर्ति इंटर कालेज में योग प्रशिक्षक कृष्णानंद विजलवाण द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

इस दौरान योगाभ्यास में वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल मखलोगा,एडीएम तीर्थपाल सिंह,प्रशिक्षु आईएएस अनामिका,पीडी रमेशचंद्र, एसडीएम
चतर सिंह चौहान,मीनाक्षी पटवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएन काला,आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
हिंदुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल

उत्तरकाशी, 21 जून (हि.स.)। जिले भर में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के साथ ही गंगा ग्रामों,नमामि गंगे स्नान घाटों व जनपद मुख्यालय पर केदारघाट एवं कीर्ति इंटर कालेज परिसर में स्थानीय नागरिकों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों,आईटीबीपी व मीडिया कर्मियों ने योगाभ्यास किया।

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कीर्ति इंटर कालेज परिसर और केदारघाट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया औऱ योगाभ्यास किया। जिले भर में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘वन वल्ड, वन हेल्थ’ (वसुधैव कुटुम्बकम) की परंपरा का अनुश्रवण किया गया। तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जनपद वासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उत्साह के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग के माध्यम से शरीर को अनेक लाभ मिलते है। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में योग को महत्व देने से जीवन अनुशासित रहने के साथ मन शांत रहता है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विशेषकर युवाओं से आह्वान करते हुए योग को अपने जीवन में आत्मसात करने एवं नित्य प्रतिदिन योगाभ्यास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि योग करने से जहां शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा वहीं मानसिक संतुलन भी अच्छा रहेगा। साथ ही स्वस्थ जीवन बिताने के लिए योग आवश्यक है,इसलिए योग जरूर करें। इस दौरान जागेश्वर धाम से मुख्यमंत्री के संबोधन को सीधे प्रसारण के माध्यम से देखा और सुना गया।

केदारघाट में आयोजित योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक एडवोकेट अभयराज सिंह बिष्ट एवं कीर्ति इंटर कालेज में योग प्रशिक्षक कृष्णानंद विजलवाण ने योगाभ्यास कराया गया।

इस दौरान योगाभ्यास में वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल मखलोगा,एडीएम तीर्थपाल सिंह,प्रशिक्षु आईएएस अनामिका,पीडी रमेशचंद्र, एसडीएम चतर सिंह चौहान,मीनाक्षी पटवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएन काला,आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *