• July 4, 2026

घुड़सवार सुदीप्ति हजेला की 1.62 करोड़ की रकम साइबर सेल ने 7 दिन में वापस दिलाई, अमेरिकी बैंक से ट्रांजैक्शन रोका

इंदौर: अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला के साथ हुए 1.62 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में मध्यप्रदेश साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते पूरी रकम महज सात दिनों के भीतर वापस दिला दी गई।

अमेरिकी बैंक से संपर्क कर रोका गया ट्रांजैक्शन

राज्य साइबर प्रकोष्ठ की उप निरीक्षक भारती विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम ने संबंधित अमेरिकी बैंक से संपर्क किया और कानूनी प्रक्रिया के तहत खाते में हुए ट्रांजैक्शन पर तुरंत रोक लगवाई। इस कार्रवाई के कारण ठग रकम आगे ट्रांसफर नहीं कर सके और पैसे सुरक्षित रहे।

सात दिन में पूरी रकम वापस

साइबर सेल की तेजी और अंतरराष्ट्रीय समन्वय का नतीजा रहा कि शिकायत मिलने के केवल सात दिनों के भीतर 1.62 करोड़ रुपये की पूरी राशि शिकायतकर्ता को वापस मिल गई। अधिकारियों के अनुसार, इतनी बड़ी रकम की रिकवरी साइबर अपराध मामलों में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी जरूरी

साइबर लॉ विशेषज्ञ अक्षय वाजपेयी ने कहा कि बड़े वित्तीय लेनदेन से पहले ईमेल, बैंक विवरण और भुगतान निर्देशों का कई स्तरों पर सत्यापन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी बैंक खाते में बदलाव की जानकारी मिलने पर सीधे फोन कॉल या आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करनी चाहिए, ताकि ईमेल स्पूफिंग और BEC जैसे फ्रॉड से बचा जा सके।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *