• May 16, 2026

यूपी में आंधी-तूफान पीड़ितों के लिए योगी सरकार बनी सहारा, 24 घंटे में 111 परिवारों को मिली सहायता राशि

उत्तर प्रदेश में हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में प्रदेशभर में 111 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 72 लोग घायल हुए। ऐसे कठिन समय में योगी सरकार प्रभावित परिवारों के लिए सहारा बनकर सामने आई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की। निर्देश जारी होने के 24 घंटे के भीतर सभी प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई।

111 परिवारों को मिली 4-4 लाख रुपये की मदद

जानकारी के मुताबिक, आंधी-तूफान में जान गंवाने वाले 111 लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस तरह सरकार की ओर से कुल लगभग 5 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की गई है।

विशेष बात यह रही कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी खुद प्रभावित परिवारों तक पहुंचे और उन्हें सहायता राशि सौंपी।

कई जिलों में भारी नुकसान

बीते दिनों यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण पेड़, बिजली के खंभे और अन्य संरचनाएं गिर गईं। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और कई जगहों पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।

तेज तूफान के कारण कई लोग हादसों का शिकार हुए। राज्य सरकार ने इस आपदा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किए।

अधिकारियों को दिए गए विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी लगातार प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

राहत कार्यों पर सरकार का फोकस

सरकार का कहना है कि आपदा प्रभावित लोगों को समय पर सहायता पहुंचाना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्रवाई करते हुए राहत राशि सीधे पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई गई।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *