ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जापान में भी शुरू हो सकती हैं भारत की UPI भुगतान प्रणाली

सिंगापुर के बाद अब जापान जैसे विकसित देश में भी यूपीआई से भुगतान सेवा शुरू हो सकती है। केंद्रीय संचार व इलेक्ट्रॉनिक व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, जापान के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री कोनो तारो ने भारत की यूपीआई भुगतान प्रणाली से जुड़ने में अपनी दिलचस्पी जाहिर की है। तारो ने हाल ही में कहा था कि जापान और भारत आपस में मिलकर डिजिटल क्षेत्र में सहभागिता को प्रोत्साहित करेंगे।

उन्होंने कहा कि जापान गंभीरता से भारत की यूपीआई सेवा से जुड़ने पर विचार कर रहा है। जापान इस पर भी विचार कर रहा है कि कैसे भारत के साथ ई-आईडी का चलन बढ़ाया जाए। भारत की डिजिटल सेवा की आईएमएफ से लेकर विश्व बैंक तक तारीफ कर चुका है और पूरी दुनिया भारत से डिजिटल सेवा में मदद लेने को उत्सुक है।

 

 

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लगभग हर वैश्विक मंच चाहे जी20, एससीओ या जी7 हो, हम प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया विजन को पेश कर रहे हैं। बहुत अच्छा रिस्पोंस है।

भूटान, नेपाल, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट सिस्टम को स्वीकार करना शुरू कर दिया है।

यूपीआई भारत में सबसे लोकप्रिय पेमेंट सिस्टम है। भारत में 60 प्रतिशत घरेलू पेमेंट यूपीआई के माध्यम से हो रही है और 40 प्रतिशत भुगतान विश्व स्तर पर संसाधित करती है। भारत में यूपीआई को साल 2016 में लॉन्च किया गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *