• March 22, 2026

UPSC अचीवर्स सम्मान समारोह 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

नई दिल्ली: रेखा गुप्ता ने शनिवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित “दिल्ली के गौरव – UPSC अचीवर्स सम्मान समारोह 2026” में सिविल सेवा परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अभ्यर्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ने दिल्ली का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने सफल उम्मीदवारों के माता-पिता और परिवारजनों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, त्याग और विश्वास के बिना इस तरह की उपलब्धि संभव नहीं होती।

एक्स पर दी बधाई

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि युवाओं ने अपनी अथक मेहनत और अडिग संकल्प से सफलता हासिल कर दिल्ली का मान बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि यह सफलता दिल्ली की उस संस्कृति का प्रतीक है, जो युवाओं को अवसर प्रदान करती है और उनके सपनों को साकार करने का मंच देती है।

राष्ट्र निर्माण में योगदान की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ये युवा अधिकारी जनसेवा को अपना कर्तव्य मानते हुए संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये सभी देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

UPSC परिणाम 2025

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम घोषित किए थे। इस परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया, जिनमें दिल्ली के कई प्रतिभाशाली युवा भी शामिल हैं।

यह समारोह उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, जो भविष्य में सिविल सेवा में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *