• March 19, 2026

मोकामा विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव हत्याकांड में राहत

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा विधानसभा सीट से जदयू के चर्चित विधायक Anant Singh को कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें चर्चित Dularchand Yadav murder case में राहत मिली है। माना जा रहा है कि वह गुरुवार शाम या अगले दिन तक पटना के बेउर जेल से रिहा हो सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोकामा के टाल क्षेत्र में Dularchand Yadav की हत्या कर दी गई थी। दुलारचंद यादव Prashant Kishor की जनसुराज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता थे और चुनाव प्रचार में सक्रिय थे। इस घटना ने चुनावी माहौल में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था।

हत्या के बाद पुलिस ने अनंत सिंह को मुख्य आरोपियों में शामिल करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। मतदान से पहले ही उनकी गिरफ्तारी ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी थी। तभी से वह पटना के बेउर जेल में बंद थे।

जेल में रहते हुए जीता चुनाव
गौरतलब है कि Janata Dal (United) के उम्मीदवार अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए ही मोकामा सीट से चुनाव जीता था। उन्होंने Rashtriya Janata Dal की प्रत्याशी Veena Devi को 28,206 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। इस मुकाबले में अनंत सिंह को 91,416 वोट मिले थे, जबकि वीणा देवी को 63,210 वोट प्राप्त हुए थे।

वीणा देवी बाहुबली नेता Surajbhan Singh की पत्नी हैं, जिससे यह चुनाव पहले से ही काफी चर्चा में रहा था।

अब जमानत मिलने के बाद अनंत सिंह की रिहाई से मोकामा समेत बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होने की संभावना है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *