• February 20, 2026

नई दिल्ली: भारत AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, पीएम मोदी के खिलाफ नारे; पुलिस ने 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर शर्ट उतार दिए और अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी जोर-जोर से नारे लगाए गए।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और करीब 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “उन्हें तुरंत हटा दिया गया और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया। कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।”कुमार विश्वास ने कहा – “विपक्ष का मुद्दाहीन नंगपन”प्रसिद्ध कवि और पूर्व AAP नेता कुमार विश्वास ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा:“एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर जहां विश्व भर के सबसे महनीय मेहमानों के सामने देश अपनी तकनीकी-शक्ति को सिद्ध करने पर जुटा पड़ा है, वहां देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ये नंगा प्रदर्शन वस्तुतः
विपक्ष के मुद्दाहीन नंगपन का प्रदर्शन है। दुःखद है कि कांग्रेस जैसी पुरानी व वैचारिक रूप से पकी हुई पार्टी में मुद्दों का इतना भीषण अकाल आ पड़ा है। आपसे न हो पाएगा भाई।”अमित मालवीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना – “राष्ट्रीय कलंक”भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इसे “राष्ट्रीय कलंक” करार देते हुए कहा:“ऐसे समय में जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने नवाचार और नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है, कांग्रेस पार्टी ने गरिमा की जगह व्यवधान को चुना। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिखर सम्मेलन स्थल पर नग्न होकर हंगामा किया, जो स्पष्ट रूप से भारत को विश्व मंच पर शर्मिंदा करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य था।
मालवीय ने आगे कहा, “जब देश खुद को एक वैश्विक प्रौद्योगिकी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है, तब ऐसा आचरण केवल उन लोगों के हितों की पूर्ति करता है जो भारत को लड़खड़ाते देखना चाहते हैं। राजनीतिक विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करना उचित नहीं है। भारत इससे बेहतर का हकदार है।”घटना की पृष्ठभूमियह प्रदर्शन अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते और एआई नीतियों को लेकर किया गया बताया जा रहा है। समिट में देश-विदेश के कई बड़े टेक लीडर्स और विशेषज्ञ मौजूद थे, जिस वजह से यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बटोर रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *