October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की दिल्ली में होगी बैठक

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की अहम द्विपक्षीय बैठक आज दिल्ली में कुछ ही देर में होने वाली है, जिसमें रक्षा, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी पर गहन चर्चा होगी।
राफेल डील पर सबसे ज्यादा नजरें
सूत्रों के अनुसार, बैठक का सबसे बड़ा फोकस 114 नए राफेल लड़ाकू विमानों की मेगा डील पर रहेगा।
यह डील ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ के रूप में जानी जा रही है, जिसकी नींव प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 22 दिन पहले ही रख दी थी। भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग की यह सबसे बड़ी डील मानी जा रही है, जिसमें अधिकांश विमानों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में होगा।बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाले राफेल विमानों की नई खेप की घोषणा इस यात्रा के दौरान हो सकती है। पीएम मोदी ने पहले ही स्पष्ट किया है कि भारत की रक्षा जरूरतों के लिए फ्रांस सबसे भरोसेमंद साझेदार है।
AI इम्पैक्ट समिट और अन्य कार्यक्रम
राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वे नई दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिट की मेजबानी भारत सरकार कर रही है, जिसमें AI गवर्नेंस, नवाचार और निवेश पर वैश्विक चर्चा होगी।बैठक के बाद दोनों नेता लोक भवन में भी जाएंगे, जहां रक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।भारत-फ्रांस संबंधों की नई ऊंचाईयह मैक्रों की भारत की चौथी यात्रा है और दोनों देशों के बीच ‘हॉराइजन 2047’ रोडमैप के तहत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण मौका है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस यात्रा से राफेल डील के अलावा AI, अंतरिक्ष, नवीकरणीय ऊर्जा और रक्षा उत्पादन में नए समझौते सामने आ सकते हैं।
अगले तीन दिनों में मुंबई और दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों से भारत-फ्रांस संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है। राफेल डील की अंतिम घोषणा कब तक होती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.