बिहार विधान परिषद में हंगामा: नीतीश कुमार भड़के, राबड़ी देवी पर तंज कसे – ‘ई लड़की कुछ काम की है?’
बिहार विधान परिषद में सोमवार को बजट सत्र के दौरान भारी हंगामा हुआ। विपक्षी विधान पार्षदों की नारेबाजी और शोर-शराबे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी गुस्से में नजर आए। सदन की कार्यवाही बीच में रुक गई, जब नीतीश कुमार अपनी जगह से खड़े होकर विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए तीखा तंज कसा।
नीतीश कुमार ने कहा, “ई जो लड़की हैं (राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए), कुछ काम की हैं? इसके जब वो (लालू प्रसाद) हट गए तो इसी को बना दिया। इन लोगों ने 15 साल में कुछ नहीं किया। सिर्फ हल्ला करना जानते हैं। पहले यहां कुछ था, लेकिन जब हम आए तो मिलकर कितना काम किया। ई लोग खाली शोर मचाते हैं।”विपक्षी पार्षदों की ओर से लगातार नारेबाजी और सदन में व्यवधान की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने आगे कहा, “ये तीन लोग जो महिला हैं, वो हल्ला कर रही हैं, वो क्या जानती हैं? तुम लोगों ने कुछ काम किया है? सिर्फ हल्ला मचाना जानते हो।” उनकी यह टिप्पणी सदन में तनाव बढ़ाने वाली साबित हुई।
सदन में मौजूद सपा-राजद विधायकों ने इसका विरोध किया, लेकिन नीतीश कुमार ने अपनी बात पर अड़े रहकर कहा कि उनकी सरकार ने पिछले वर्षों में विकास के कई काम किए हैं, जबकि विपक्ष सिर्फ विरोध में लगा रहता है। इस घटना के बाद सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी।
विपक्ष ने इसे मुख्यमंत्री की ओर से असंसदीय टिप्पणी करार दिया है, जबकि सत्ता पक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्ष के लगातार व्यवधान से नाराज हुए। इस घटना ने बिहार की सियासत में नया तापमान बढ़ा दिया है। आगे क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।