• February 3, 2026

बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान; कई चीजें सस्ती, शराब महंगी

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेगी। इस दौरान शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा की गई। निम्नवत लिस्ट में आप शहरों के नाम से अवगत हो सकते हैं।

  • पुणे-मुंबई
  • पुणे-हैदराबाद
  • हैदराबाद-बेंगलुरु
  • हैदराबाद-चेन्नई
  • चेन्नई-बेंगलुरु
  • दिल्ली-वााराणसी
  • वाराणासी-सिलिगुड़ी

क्या सस्ता हुआ क्या महंगा हुआ?

क्या सस्ता हुआ क्या महंगा हुआ, इसकों आप नीचे दी गई लिस्ट के माध्यम से समझ सकते हैं।

  • खेल-कूद के सामान होंगे सस्ते
  • सिगरेट नहीं मगर बीड़ी सस्ती
  • लेदर के प्रोडक्ट भी होंगे सस्ते
  • सोलर से जुड़े सामान भी सस्ते होंगे। इसके अलावा कपड़े भी सस्ते होंगे।
  • मोबाइल फोन और उसके साथ ही साथ EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैट्री भी सस्ती होंगी।
  • देश में शुगर और कैंसर की दवाएं अब सस्ती होंगी। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी और उसके साथ ही साथ 7 गंभीर बीमारियों की दवाईयां भी सस्ती होंगी।

 

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *