ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Karnataka Election: कमलनाथ को सता रहा डर, भाजपा न छीन ले कांग्रेस से बहुमत

MP: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को रुझानों में मिले बहुमत के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों के रुझानों पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निश्चित रूप से सरकार बना रही है। लेकिन भाजपा विधायकों के खरीद-फरोख्त का प्रयास करेगी। उसने हमेशा ऐसा ही किया है। शुरुआत मध्यप्रदेश से की थी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यह निश्चित है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी का यह प्रयास रहेगा कि अन्य दलों से मिलकर खरीद-फरोख्त का सौदा करें। भाजपा ने हमेशा ऐसा ही किया है। मध्यप्रदेश में भी उसने यही किया था। भाजपा ने सौदेबाजी की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से शुरू की थी। वह अभी खत्म नहीं हुई है। कमलनाथ मुरैना जिले के दौरे पर है। जौरा विधानसभा में वह एक सभा करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा कुछ नहीं कर सकेगी।

बरेली: मेयर सीट पर डॉ. उमेश गौतम आगे, दूसरे नंबर पर डॉ. आईएस तोमर

कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में गंवाई थी कांग्रेस ने सत्ता…

कमलनाथ दूध के जले हैं, इसलिए छाछ भी फूंक-फूंककर पी रहे हैं। उनके बयान से साफ है कि दो साल पहले मध्यप्रदेश में जो हुआ, वह होने का डर उन्हें कर्नाटक में भी है। कर्नाटक में रुझान साफ हो गए हैं। इससे लग रहा है कि कांग्रेस बहुमत हासिल कर लेगी। मध्यप्रदेश में भी 2018 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली और फिर कमलनाथ की जगह शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *