• February 12, 2026

करण जौहर का मजेदार खुलासा: हाई-प्रोफाइल शादियों में जाते हैं, लेकिन कभी खाना नहीं खाते!

मुंबई, 15 दिसंबर 2025: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया जो सुनकर हर कोई हैरान रह गया। करण कितनी भी लग्जरी और हाई-प्रोफाइल शादियों में जाएं, लेकिन वहां खाना नहीं खाते। जी हां, वह हमेशा भूखे पेट ही घर लौटते हैं! यह खुलासा करण ने पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा के पॉडकास्ट में किया। बातचीत के दौरान शादी में समझौता न करने वाली चीजों पर चर्चा हो रही थी। पुलकित और कृति ने कहा कि शादी में ‘अच्छा खाना’ सबसे जरूरी है। कृति ने मजाक में बताया कि पुलकित को घर में ‘अन्नपूर्णा’ कहते हैं क्योंकि उन्हें लोगों को खिलाना पसंद है। इसी पर करण ने कहा, “मैंने कभी किसी शादी में खाना नहीं खाया। शादियों में लंबी लाइनों में प्लेट लेकर खड़े होना मुझे बहुत अजीब और असहज लगता है। इसलिए मैं कभी खाना नहीं खाता।” उनकी यह बात सुनकर कृति जोर से हंस पड़ीं।

नेत्रा मंटेना की लग्जरी शादी में थे होस्ट
हाल ही में करण उदयपुर में भारतीय-अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी में होस्ट थे। यह शादी बेहद शानदार थी, जिसमें रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन जैसे स्टार्स ने परफॉर्मेंस दी। जेनिफर लोपेज ने भी यहां परफॉर्म किया। लेकिन करण ने यहां भी खाना नहीं खाया होगा!
वर्कफ्रंट पर व्यस्त
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण की अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ जल्द रिलीज होने वाली है। यह रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं।करण के इस खुलासे पर फैंस सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं। क्या आप भी शादियों में लाइन में खड़े होकर खाना खाने से कतराते हैं?

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *