ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बड़ी खबर: मुख़्तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया गिरफ्तार

यूपी: पूर्वांचल के बाहुबली और कुख्यात गैंगेस्टर मुख्तार अंसारी की मुश्किलें अब बढ़ती ही जा रही है। मुख़्तार के करीबी जुगनू वालिया को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है | बताया जा रहा है की यूपी एसटीएफ ने वालिया को पंजाब से गिरफ्तार किया है | यूपी में जुगनू वालिया पर 25 हजार का इनाम गया था। जुगनू वालिया आलमबाग में रेस्टोरेंट मालिक की हत्या सहित कई मामलों में शामिल है।

बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी कपिल देव सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। मुख्तार पर हत्या की कोशिश और गैंगस्टर मामले में केस दर्ज है। मुख्तार पर मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में साल 2009 में 307 के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच करते हुए इस मामले में मुख्तार को सह-आरोपी बनाया गया और 120 बी के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। फिर कपिल देव हत्याकांड मामले में करंडा थाने में भी केस दर्ज किया गया।

खुशखबरी ! जल्द भारत में लांच हो सकती है Realme 11 Series

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *