ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिर जेल जाने को तैयार आनंद मोहन, रिहाई के खिलाफ सुनवाई को तैयार SC

बिहार: बिहार की बाहुबली और दिग्गज नेता पूर्व सांसद आनंद मोहन की जेल से रिहाई के बाद यहाँ की राजनीति में उथल- पुथल मच गया है | समय से पूर्व सांसद की रिहाई तो हो गयी है लेकिन प्रदेश में उनके खिलाफ आवाज उठाने का सिलसिला लगातार जारी है | आनंद मोहन को फिर से जेल भेजने के लिए मृत आईएएस अधिकारी जी. कृष्णनैया की पत्नी ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। SC ने याचिका को स्वीकार कर लिया है। मामले में सुप्रीम कोर्ट आगामी 8 मई को सुनवाई करेगा। बता दें कि जिलाधिकारी कृष्णैया की पत्नी उमा ने आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार के फैसले को चुनौती दी थी।

गौरतलब है कि एक बार फिर आनंद मोहन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं | उन पर फिर से तलवार लटकने वाली है | बता दें कि बिहार सरकार ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई का आदेश जारी किया था। वो जेल से बाहर भी आ चुके हैं।

IPL 2023: RCB का मुकाबला LSG से, बारिश डाल सकती है खलल

आपको बता दें याचिका में उमा ने दलील दी है कि जब आनंद मोहन को गिरफ्तार किया था, उस वक्त इस तरह के हत्याकांड में माफी की कोई गुंजाइश नहीं थी। लिहाज अब नीतीश सरकार ने नियमों में बदलाव करके आनंद मोहन की रिहाई करवाई है। 29 साल पुराने इस मामले में यह नियम लागू नहीं होना चाहिए। उमा ने अपनी याचिका में बिहार सरकार के इस नियम के नोटिफिकेशन को भी रद्द करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *