ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav: कल शाम थम जाएगा प्रचार, 4 मई को 37 जिलों में मतदान

यूपी: प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा | पहले चरण के मतदान के लिए 2 मई की शाम छह बजे से 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। बता दें कि प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपने पूरे दांवपेंच शुरू कर दिए हैं।

आपको बता दें कि मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक है। नियमानुसार मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद करने का नियम है।

केंद्र का बड़ा फैसला, सरकार ने 14 पाकिस्तानी मैसेंजर एप को किया बैन

इन जिलों में होगा पहला चरण…

शामली, मुजफ्फरनगर, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली,सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *