ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पहलवानों को मिला भीम आर्मी का साथ, पीएम को लेकर कसा तंज

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में पहलवानों के द्वारा दिए जा रहे धरने को अब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का साथ मिल गया है | बता दें कि पहलवानों के द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफधरना दिया जा रहा है | पहलवानों से मुलाकात के दौरान चंद्रशेखर ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला |

धरने में शामिल होने के बाद भीम आर्मी चीफ ने कहा, “यहां मुझे हरियाणा के ज्यादा लोग दिख रहे हैं | हमारे नेता गण भी यहां हैं | एक दिन ऐसा था जब हरियाणा में बेटियों के लिए उतने अवसर नहीं थे | आज का हरिणाया है जहां बेटियों के नाम से हरिणाया की पहचान होती है | मैंने तो देखा ओलंपिक में बेटियां मेडल लेकर आईं |

यूपी: कानपुर-फतेहपुर में बारिश जारी, 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

पीएम मोदी का नाम लेकर कही ये बात…

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “इस देश में इतने मजबूत प्रधानमंत्री हैं कि जो टीम हारती थी उनको उन्होंने फोन किया | उन्होंने कहा कि भाई आप घबराना मत | लेकिन आज पता नहीं पिछले कुछ समय में परिस्थिति बदल गई है | लेकिन आज वो बेटियां यहीं उनसे कुछ गज की दूरी पर बैठी हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *