चंडीगढ़: PM मोदी ने बादल को दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पंजाब: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी श्रद्धांजलि दी | बादल का पार्थिव शरीर शिरोमणि अकाली दल के मुख्य दफ्तर सेक्टर 28 चंडीगढ़ में रखा गया है। बादल के पार्थिव शरीर को अकाली दल के झंडे में लपेटा गया है।

बता दें कि बादल के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा हुए वहीँ पर उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री के निधन के चलते पंजाब सरकार ने 27 अप्रैल को सामूहिक अवकाश की घोषणा की है।

Uttarakhand: खुशखबरी ! कल खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

आपको बता दें कि प्रकाश सिंह  पहली बार 1970 में मुख्यमंत्री बने थे | वर्ष 2017 में वह आखिरी बार इस पद पर थे | वह सिख-केंद्रित पार्टी शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक भी थे। बादल 12 फरवरी 1997 से 26 फरवरी 2002 की अवधि के बीच भी प्रदेश के सीएम बने थे।

वहीँ देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। हालांकि उन्होंने 3 दिसंबर 2020 को भारतीय किसानों के विरोध का समर्थन करने के लिए इस सम्मान को वापस कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *