• February 12, 2026

Uttarakhand: खुशखबरी ! कल खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

 Uttarakhand: खुशखबरी ! कल खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड: कल से शुरू हुई चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है इसी बीच कल केदारनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए गए है | वही बताया जा रहा है कि आज आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और रावल देव डोलियों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। सूचना ने मुताबिक कल से बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 25 अप्रलै को केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं।

आपको बता दें कि जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, गाडू घड़ तेल कलश यात्रा और बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी व अन्य वेदपाठी योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना हो गए।

कर्नाटक: सीएम ने भरी हुंकार, कहा- ‘धर्म के आधार पर आरक्षण भारत के संविधान के खिलाफ’

बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट कल प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। नृसिंह मंदिर परिसर में बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने संकल्प पूजाएं संपन्न की।

 

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *