दिल्‍ली: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खाली हुआ कैंपस

दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया | बता दें कि बम होने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है | बह की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है | बम की धमकी मिलने के बादस्कूल को खाली कराया गया है।

आपको बता दें कि DPS स्कूल में बम की धमकी ई-मेल के जरिए दी गयी है | बम की जानकारी के बाद स्कूल को खाली करा दिया गया है जबकि इस संबंध में दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि जांच चल रही है। इस संबंध में साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने बताया कि सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की बम डिस्पोजल टीम और लोकल पुलिस को तैनात किया गया है। फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जांच जारी है।

jagran

गौरतलब है कि यह पहली बार ऐसा नहीं हुआ जब किसी स्कूल में बम की धमकी मिली है | इससे पहले भी कई बार ऐसी घटना हो चुकी है। बम की सूचना पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा था और 2 घंटे से ज्यादा समय तक स्कूल परिसर की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई बम नहीं मिला था। इस संबंध में स्कूल के एक शिक्षक ने बताया था कि इस हरकत के पीछे कुछ शरारती बच्चों का हाथ हो सकता है।

पहली बार स्क्रीन पर साथ आए पिता-पुत्र, फैंस बोले – अगला किंग आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *