ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Kedarnath Yatra 2023: ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के बीच खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड: शिव भक्तों के लिए आज से केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। धाम के कपाट खुलते ही भक्तों की भीड़ भगवन शिव के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी | बता दें कि बाबा केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर मेघ लग्न में मंत्रोच्चारण और ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के बीच खोले गए। केदारनाथ धाम में अधिक ठंड होने के बावजूद भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु, बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए मौजूद रहे। मंदिर के कपाट धाम के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीमशंकर लिंग शिवाचार्य द्वारा खोले गए।

यूपी: सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गौरतलब है कि ठंड के चलते यहाँ कम तापमान हो जाने के कारण मंदिर के कपाट 6 महीने के लिए बंद कर दिए जाते हैं। कपाट बंद करने से पहले यहां पुजारी एक दीपक जलाते हैं, जो 6 महीने के बाद कपाट खुलने पर जलता हुआ पाया जाता है। प्रत्येक वर्ष बाबा भैरव की पूजा के बाद ही मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं और खोले जाते हैं। मान्यता है कि भगवान भैरव इस मंदिर और इस धाम की रक्षा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *