ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Varanasi: आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

वाराणसी: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान सीएम योगी रोहनिया स्थित बीजेपी काशी क्षेत्र कार्यालय में आगामी निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और विश्वनाथ मंदिर में दर्शन – पूजन करेंगे।

निकाय चुनाव से पहले सीएम का अहम् दौरा …

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर बाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे | जहाँ वह काशी क्षेत्र भाजपा कार्यालय में अहम बैठक करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा नगर निकाय चुनाव को लेकर अहम मना जा रहा है। यहां काशीक्षेत्र के सभी जिलों के पदाधिकारियों का जमावड़ा होगा और मुख्यमंत्री सभी से संवाद कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।

अतीक-अशरफ के हत्यारोपितों की रिमांड खत्म, पुलिस निगरानी में मेडिकल जारी

गौरतलब है कि भाजपा के लिए वाराणसी अभेद किला माना जाता है | नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार तो जीते लेकिन विकास के नाम पर केवल मिला महापौर मिला न कि विकास | वहीँ लोग विकास को लगातार भाजपा पर हमलावर है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *