मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 09 सितंबर। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का एक मामला सोमवार को सामने आई है। इस मामले में एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम मोहम्मद जहीरुल है जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई है। सोमवार को पुलिस ने आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

सूत्रों के अनुसार, विधाननगर के मुरलीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग से शुक्रवार रात को तीन युवक मौका पाकर महिला को अपने साथ ले गई। इसके बाद खेत में ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में परिवार वालों ने महिला को नग्न अवस्था में मौके से बरामद किया। घटना के बाद पीड़िता के परिवार की तरफ से विधाननगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने एक युवक को उक्त मामले में गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *