ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

US: भारतीय छात्र की गोली लगने से मौत, मास्टर्स डिग्री के बचे थे 10 दिन

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में पड़े कर रहे वीरा की रक हादसे में गोली लगने से मौत हो गयी है | वीरा की उम्र महज 24 है | बता दें कि वीरा भारत के अंदर प्रदेश का रहने वाला था | वीरा US में अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई पूरी कर रहा था। अमेरिकी पुलिस के अनुसार, जिस गैस स्टेशन पर वीरा काम करता था, वहां पर गोलीबारी हुई, जिस दौरान उसको गोली लगी और वह घायल हो गया वहीँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी |

पेट्रोल पंप पर काम करता था वीरा

पुलिस ने एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया , “20 अप्रैल, 2023 को दोपहर 12:50 पर कोलंबस पुलिस अधिकारियों को डब्ल्यू. ब्रॉड सेंट के 1000 ब्लॉक में एक कथित गोलीबारी की खबर मिली। घटनास्थल पहुंचने पर अधिकारियों को पता लगा कि इस घटना में एक युवक पीड़ित हो गया है, जिसकी पहचान साईश वीरा, M/O/24, को गोली लग गई है और वह घायल अवस्था में पड़ा है।”

Civil Service Day: PM मोदी ने अधिकारियों को दिया पंच प्रण का मंत्र, कहा- आपके इरादे आसमान से ऊँचे

मृतक की पहचान साईश वीरा के रूप में हुई है और यह घटना गुरुवार को राज्य के कोलंबस डिवीजन में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरा आंध्र प्रदेश का रहने वाला था।

कोर्स पूरे करने में बचे थे 10 दिन…

वीरा के शव को भारत वापस भेजने के लिए एक ऑनलाइन फंड इकट्ठा करने वाले रोहित यालमंचिली के अनुसार, मृतक युवक अपना मास्टर कोर्स कर रहा था और उसे H1B वीजा के तहत चुना गया था। इसके ग्रेजुएशन होने में सिर्फ 10 दिन बचे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *