ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Delhi: साकेत कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, वकील की ड्रेस में मारीं 4 गोलियां

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में आज उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। बता दें कि आरोपित युवक ने महिला पर ताबड़तोड़ चार गोलियां बरसाई इस गोली कांड में एक गोली वकील अजय सिंह चौहान को लगी है | गोली लगने के बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और फिलहाल महिला को दिल्ली के AIIMS में भर्ती किया गया है |

जानकारी के अनुसार आरोपित वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वकील कोर्ट में हथियार लेकर कैसे पहुंचा | कहा जा रहा है कि में गेट में जांच के लिए स्कैनर लगा हुआ है | कहीं ऐसा तो नहीं है कि वकील का रौब देखकर उसने पुलिस से जांच न कराई हो जिसते चलते हथियार अंदर चला आया |

Prayagraj: कभी भी सरेंडर कर सकती है शाइस्ता परवीन, पुलिस अलर्ट

सीएम केजरीवाल ने उठाये सवाल…

दिल्ली में हुए इस कांड के बाद केजरीवाल ने सवाल उठायें है | केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है | इसरों- इसरों में BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में गन्दी राजनीति करने वालों को दूसरे पर नहीं खुद पर धयान देना चाहिए | लोगों की सुरक्षा को राम भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *