नदी में डूबकर किशोर की मौत

बांकुड़ा, 29 अगस्त । बांकुड़ा जिले के पात्रसायर थानांतर्गत के तासुली गांव के पास दामोदर नदी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। गुरुवार सुबह किशोर का शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत किशोर का नाम मेघदूत कारक था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मेघदूत कारक अन्य दिनों की तरह बुधवार दोपहर साइकिल से स्नान करने गया था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान परिजनों ने गांव के पास दामोदर नदी घाट पर साइकिल और कपड़े पड़े देखा तो उन्हें यकीन हो गया कि मेघदूत नहाने उतरा था और पानी में डूब गया। इसके बाद परिजनों ने नाव से नदी में खोजबीन की। तड़के मेघदूत कारक का शव नदी के पानी से बरामद किया गया। गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिष्णुपुर जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक किशोर के भाई ने कहा, ”दोपहर तीन बजे के आसपास वह घर से निकला था। जब वह घर नहीं आया तो हमने तलाश शुरू की। तब वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कपड़े नदी के किनारे देखे गए हैं। फिर हम वहां पहुंचे तो देखा कि उसके कपड़े पड़े हुए थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *