ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झारखंड कैडर के आईपीएस एसएन प्रधान शनिवार को होंगे सेवानिवृत्त

रांची, 29 अगस्त। झारखंड कैडर के तेज तर्रार 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन प्रधान दो दिन बाद 31 अगस्त (शनिवार) को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीजी हैं। 31 अगस्त को रिटायर होने के बाद उन्हें झारखंड पुलिस विदाई देगी।

वहीं अगले पांच माह में झारखंड कैडर के चार और आईपीएस सेवानिवृत्त होंगे। इनमें अजय भटनागर 30 नवंबर 2024, पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह और मुरलीलाल मीणा जनवरी 2025 में और आरके मल्लिक 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। अजय भटनागर फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *