राजगढ़ः दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

राजगढ़,29 अगस्त । देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में संजीवनी अस्पताल के समाने बुधवार की रात दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई, हादसे में एक बाइक पर सवार 58 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है, हादसे के बाद अन्य बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात संजीवनी अस्पताल के समाने तेज रफ्तार बाइक ने सामने से अन्य बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजेन्द्रसिंह (58) पुत्र दुर्गाप्रसाद चौहान निवासी पीपलहेला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक चालक दिनेश (26) पुत्र दुलीचंद दांगी को गंभीर चोटें लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद अन्य बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *