पटना में चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर के आवास पर छापेरमारी

पटना, 27 अगस्त । घूसखोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया है।आयकर की टीम ने पटना में चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर के पटना स्थिति आवास पर छापेरमारी की है।

सीबीआई की टीम ने एक दिन पहले ही धनबाद में पोस्टेड मुख्य आयकर आयुक्त संतोष कुमार को 10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इनकम टैक्स की राशि में फर्जीवाड़ा और टैक्स चोरी को मैनेज करने के एवज में चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर किसी शख्स से 10 लाख रुपये घूस ले रहे थे, तभी सीबीआई की टीम ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था जबकि उनके एक करीबी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *