पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रांची, 10अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची नगर निगम की ओर से बरियातू रोड स्थित स्वर्ण रेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सेमिनार और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार के निर्देशानुसार रांची नगर निगम एवं रिलेशंस के जरिये विश्व आदिवासी दिवस के अस पर पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टियूशंस बरियातू में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। विधार्थियों ने अपने कॉलेज प्रांगण में सैंकड़ो पौधे लगाकर उसकी सेवा और रक्षा का संकल्प भी लिया। सभी लोगो ने कहा आदिवासी समाज ही प्रकृति की सेवा के असली पूरक रहें हैं। प्रकृति की पूजा और सेवा ही इनका मुख्य लक्ष्य और उद्देश्य रहा है। हमें भी इनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। विधार्थियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, तेलंगा खड़िया, सिद्धों कान्हो, नीलांबर पीतांबर, अलबर्ट एक्का सहित कई वीर सपूतों की याद में पौधारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *