ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गौरीपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो भाई गिरफ्तार

धुबड़ी (असम), 3 अगस्त । धुबड़ी जिले के गौरीपुर बालाजन में भारी मात्रा में कफ सिरप के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज बताया कि गौरीपुर और बालाजन में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 17 पर पश्चिम बंगाल से गौरीपुर आ रहे एक वाहन पर छापा मारा और छह सौ से अधिक प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया। पुलिस ने सिरप ला रहे दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार बंधुओं की पहचान बंगाईगांव जिले के खिलापारा गांव के मोनिरुल हक और जैनुद्दीन शेख के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *