ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार में लू का अलर्ट, इन जिलों में चेतावनी जारी …

बिहार: प्रदेश में सीजन की शुरुआत में ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है | गर्मी के प्रकोप को देखते हुए लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है | प्रदेश में पड़ रही चिलचिलाती धूप से लोग घर से बहार निकलने के लिए परहेज कर रहे है | वहीँ प्रदेश में तेज धूप को लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अब हीट वेब की चिंता जताई है | यानी अब भीषण लू का भी दौर शुरू हो गया है | मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पटना का तापमान 41.6 डिग्री पहुंच रहा | वहीं 13 जिलों का पारा शुक्रवार को 40 डिग्री के पार चला गया | भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पटना समेत अन्य जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है |

Nikay Chunav: बसपा ने जारी की पहली सूची, शाहीन बानो लखनऊ मेयर की उम्मीदवार

भीषण लू का अलर्ट जारी…

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के कहर को देखते हुए पटना मौसम विभाग ने भीषण लू का कहर जारी किया है | पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को शेखपुरा सबसे गर्म रहा | बता दें कि पटना का तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया | प्रदेश में तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है | वहीं अभी तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है |

रविवार का अलर्ट…

रविवार को उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, कटिहार, तो दक्षिण मध्य बिहार में पटना, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद और नालंदा तो दक्षिण पूर्व के भागलपुर, जमुई, बांका, मुंगेर और खगड़िया में लू चलने के आसार जताए गए हैं और चेतावनी जारी की गयी है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *