सार्वजनिक स्थान पर पिस्टल लहराने के आरोप में पूर्व अकाली विधायक गिरफ्तार

चंडीगढ़, 02 अगस्त चंडीगढ़ पुलिस ने बीती रात सार्वजनिक स्थल पर पिस्टल लहराने के आरोप में पंजाब के बनूड़ से पूर्व अकाली विधायक जसजीत सिंह बन्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के समय उनकी पिस्टल खाली थी। जसजीत सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री कैप्टन कमलजीत सिंह का बेटा है। वह 2007 में खरड़ विधानसभा हल्के से चुनाव हार गए थे। पिता की मौत के बाद 2009 में बनूड़ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था।

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व एमएलए जसजीत सिंह के खिलाफ 2018 में एक सैलून में सेक्सुअल हैरेसमेंट और महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह सैलून में सिर की मसाज कराने गए थे। आरोप है उन्होंने रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में 2023 में उन्हें सजा सुनाई गई थी। बन्नी के खिलाफ पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एएसआई प्रकाश चंद के साथ मारपीट का भी केस भी हुआ था। उस केस में बन्नी के खिलाफ कोर्ट में आईपीसी की धारा 341 (ट्रेसपास), 325 (चोट पहुंचाना) और 506 (धमकी) देने के तहत आरोप तय हुए। बीती रात चंडीगढ़ के सेक्टर-आठ स्थित समुदायिक केंद्र के बाहर बन्नी ने पिस्टल लहराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *