October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोलाघाट में खारजन नदी में बहने से युवक की मौत

गोलाघाट (असम), 2 अगस्त । गोलाघाट के खारजन नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान निर्मल बोरा (52) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि डबराही गांव का निर्मल बरई नामक व्यक्ति भैंसों के लिए गुरुवार की शाम चारा एकत्र कर रहा था कि अचानक पानी का वेग व्यक्ति को बहा ले गया।

इसके बाद, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने तत्काल ही खोज शुरू की और व्यक्ति के शव को बरामद करने में कामयाब रही।

पुलिस ने मृतक निर्मल बोरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोलाघाट शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.