ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के सुपौल में नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे ने तीसरी कक्षा के छात्र को मारी गोली

पटना, 31 जुलाई। बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज-लालपट्टी स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में बुधवार को नर्सरी क्लास में पढ़ रहे सात साल के बच्चे ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को गोली मार दी। प्रार्थना से पहले नर्सरी के छात्र ने तीसरी क्लास में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र मो. आसिफ के बाएं हाथ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में जख्मी छात्र को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने लालपट्टी गांव स्थित एनएच 327 को करीब आधे घंटे तक जामकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की। जाम हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों ने किसी तरह से समझाकर जाम को खत्म कराया। अब सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। हालांकि, प्रशासन की सूझबूझ से सैकड़ों बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया।

इधर, घटना के बाद गोली चलाने वाला छात्र और स्कूल प्रशासन के लोग फरार हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि विद्यालय के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गोली चलाने वाले बच्चे की उम्र छह से सात वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *