मुख्यमंत्री साय का साप्ताहिक जनदर्शन एक अगस्त को स्थगित

रायपुर, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरुवार एक अगस्त को स्थगित कर दिया गया है। सीएम साय के बस्तर प्रवास में रहने के कारण 1 अगस्त को जनदर्शन का आयोजन नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन दो बार राजधानी स्थित मुख्यमंत्री साय के निवास कार्यालय में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करने, अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन सौंपने प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *