कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

रांची, 31 जुलाई । रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पंडरा बाजार समिति के गेट के पास तेज रफ्तार कार ने बुधवार को एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त रिंकू देवी के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि पंडरा बस्ती निवासी पति छोटू प्रसाद महतो की पत्नी रिंकू देवी (35 ) वह फल बेचती थी। महिला फल लेकर सड़क पार कर रही थी इसी दौरान कार (जेएच 10सीसी3202) ने टक्कर मार दी, इससे उसकी मौत हो गयी। आनन फानन में महिला को मेडिका अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

ओपी प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है। चालक को भी पकड़ लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *