अग्निशमन विभाग द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

किशनगंज,30जुलाई । अनुमंडल अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर मंगलवार को अग्नि जागरूकता प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रैली निकाली गई।

जागरूकता रैली अग्निशमन कार्यालय से आरंभ हुई। जो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए निकाली गई। इस दौरान अनुमंडलीय अग्नि शामालय पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में आग से बचाव से संबंधित लिफलेट, पैंपलेट वितरण किया गया। जिसमें अग्निशमन विभाग के कई कर्मी शामिल हुए।

पम्पलेट के जरिये लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई।बस स्टैंड में यात्रियों को भी जागरूकता के मद्देनजर जानकारियां दी गई। अनुमंडल अग्निक समाहरणालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसमें जागरूकता रैली के साथ साथ अलग अलग संस्थानों में जाकर कर्मियों को जागरूक किया जाता है।

लोगों को यह भी बताया गया की अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है। तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही अन्य जानकारियां दी गई। यह भी बताया गया की अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए। सतर्कता व सावधानी से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *