शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

फतेहाबाद, 27 जुलाई। शादी का झांसा देकर भूना के एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का समाचार है। इस बारे में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में भूना निवासी एक युवती ने कहा है कि गांव डूल्ट निवासी अजय नामक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब उसने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। इस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *