ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उडी बाजार में लगी आग, 10 दुकानें जलकर खाक

बारामूला, 23 जुलाई  बारामूला जिले के उडी इलाके में आग लगने से कम से कम 10 दुकानें जलकर खाक हो गईं, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को उत्तरी कश्मीर जिले के बोनियार बाजार में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इसने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और उनमें से 10 पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं।

स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना के जवानों ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि बाद में अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मी भी उनके साथ आ गए। स्थानीय निवासियों ने भविष्य में ऐसी स्थितियों से तुरंत निपटने के लिए क्षेत्र में एक समर्पित अग्निशमन और आपातकालीन सेवा इकाई स्थापित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *