• March 6, 2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की बजट की सराहना

 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की बजट की सराहना

नई दिल्ली, 23 जुलाई। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बजट की सराहना की है। उन्हाेंने कहा कि

यह बजट उन्नत बुनियादी ढांचे, नवाचार और अगली पीढ़ी के सुधारों के साथ समाज के हर वर्ग का विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह एक गतिशील ब्लूप्रिंट है।

मंगलवार काे सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए गडकरी ने दूरदर्शी बजट की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हार्दिक धन्यवाद और बधाई दी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *