ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का पटना में भव्य स्वागत

पटना, 20 जुलाई । केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी के लिए शनिवार को पटना में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। जीतन राम मांझी पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। इसको लेकर पार्टी ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। मांझी ने सभी का अभिवादन किया।

इस कार्यक्रम में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन, पूर्व मंत्री हम के विधायक अनिल कुमार, ज्योति मांझी, प्रफुल्ल मांझी राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर राष्ट्रीय महासचिव शरण राजेश पांडे, राजन सिद्दीकी, कमाल परवेज, संगीता सहित तमाम नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। जीतन राम मांझी गया से लोकसभा चुनाव जीत कर सदन पहुंचे हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। मांझी को सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्योग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।

जीतन राम मांझी का जन्म 6 अक्टूबर 1944 को हुआ। वो एक भारतीय राजनेता हैं, जो 2024 से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। मांझी वर्तमान में गया निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 20 मई 2014 से 20 फरवरी 2015 तक बिहार के 23वें मुख्यमंत्री थे। वह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। इससे पहले, उन्होंने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया था। वह चंद्रशेखर सिंह , बिंदेश्वरी दुबे , सत्येंद्र नारायण सिन्हा , जगन्नाथ मिश्रा , लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी जैसे कई मुख्यमंत्रियों के अधीन कई बिहार राज्य सरकारों में मंत्री रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *