ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल

देहरादून/रुद्रप्रयाग, 18 जुलाई। जनपद रुद्रप्रयाग-कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में 02 महिलाओं की मौत हो गई और 04 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटेश्वर के पास चोपड़ा से डूंगरी मार्ग पर जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। आपदा कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। 02 महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार घायलों को स्ट्रेचर से वैकल्पिक मार्क से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों में कल्पेश्वरी उम्र 58 वर्ष पत्नी बुद्धि लाल, आरती उम्र 24 वर्ष पत्नी जीतपाल, जबकि घायलों में जीत पाल उम्र 50 वर्ष पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल उम्र 70 वर्ष हीरा लाल, देवेश्वरी देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी जीतपाल, पूजा उम्र 27 वर्ष पत्नी जीतपाल के नाम शामिल हैं। सभी ग्राम डूंगरी जिला रूद्रप्रयाग के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *