ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नगर के व्यापारी धार्मिक संस्था पंजाब सिंध क्षेत्र में 19 जुलाई को करेंगे तालाबंदी

ऋषिकेश, 13 जुलाई । नगर की एक धार्मिक संस्था द्वारा किराएदारों को लगातार तंग किये जाने की नगर के व्यापारियों ने ‌एक स्वर में भर्त्सना करते हुए 19 जुलाई को संस्था में तालाबंदी किए जाने का निर्णय लिया है।

नगर के व्यापारियों ने काफी समय से पंजाब सिंध क्षेत्र की अपने किराएदारों से चल रहे किराए संबंधी विवाद के संदर्भ में एक बैठक नगर निगम के स्वर्ण जयंती हाल में की। बैठक में क्षेत्र द्वारा किराएदारों का लगातार तंग किये जाने की एक स्वर में भर्त्सना की गई। जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल व दीपक तायल ने कहा कि गत छह माह पूर्व एक किरायेदार द्वारा पंजाब क्षेत्र से पीड़ित होकर आत्मघाती निर्णय लिया था, किन्तु उसके बाद भी संस्था की कार्यशैली में कोई फर्क नहीं पड़ा है। अब आर या पार की लड़ाई का समय आ गया है। नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि संस्था के साथ एक बैठक के लिए सूचना आई है। अगर इस बैठक में कोई पुष्ट निर्णय निकलता है। ताे उसका स्वागत किया जाएगा, यदि नहीं तो आगामी 19 जुलाई को संस्था में तालाबंदी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *