October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में युवक की मौत

कुल्लू, 10 जुलाई । सदर थाना कुल्लू के अंर्तगत हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हुआ है। सड़क हादसा मंगलवार बीती रात शहर में स्थित रामशिला में उस दौरान हुआ जब एक बाइक व कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। बाइक पर सवार हादसे में घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया जहां घायल एक युवक को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक कृष्णा पुत्र संजय कुमार निवासी चौकी डोभी, कुल्लू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक अंश महाजन पुत्र विनय महाजन निवासी रामशिला कुल्लू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.