• April 20, 2026

अगले हफ्ते से बंगाल को मिल सकती है बारिश से राहत

 अगले हफ्ते से बंगाल को मिल सकती है बारिश से राहत

कोलकाता, 07 जुलाई । महा कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में अगले हफ्ते से बारिश थम सकती है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। जबकि अधिकतम तापमान भी 33.5 डिग्री सेल्सियस है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्से में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने वाला है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोलकाता में 0.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है और आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिन भर बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी इसी तरह का मौसम है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *