ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संसद में राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

जालौन, 02 जुलाई । देश की संसद में राहुल गांधी के बयान को लेकर अब घमासान मच गया है। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी राहुल गांधी से माफी मांगे जाने की मांग की है। नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर टिप्पणी की है जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी टिप्पणी को लेकर मंगलवार को युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की है।

उल्लेखनीय है कि पूरा मामला और एक कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर संसद में राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर हिंदुओं में आक्रोश पनप रहा है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाए नारे और राहुल गांधी से हिंदुत्व पर माफी मांगने की मांग रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *