ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने संभाली शिमला में सेना प्रशिक्षण कमान

– कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ को मिल चुका है सेना पदक

नई दिल्ली, 01 जुलाई । लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने सोमवार को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में पदभार संभाला। वीरता के लिए सेना पदक प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए केंद्रीय सेना कमांडर के प्रशस्ति पत्र और संयुक्त राष्ट्र बल कमांडर की प्रशंसा से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें 26 जनवरी, 2022 को अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

जनरल देवेंद्र शर्मा अजमेर के मेयो कॉलेज, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ हासिल करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल को 19 दिसंबर, 1987 को ‘द सिंध हॉर्स’ में कमीशन दिया गया था। लगभग चार दशकों के शानदार करियर में उन्होंने विभिन्न संवेदनशील परिचालन क्षेत्रों, आतंकवाद विरोधी माहौल और उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में महत्वपूर्ण कमांड नियुक्तियों को संभाला है। उन्होंने स्ट्राइक कोर के हिस्से के रूप में एक बख्तरबंद ब्रिगेड ‘द सिंध हॉर्स’, एक इन्फैंट्री डिवीजन और पश्चिमी मोर्चे पर एक कोर की कमान संभाली है। वह सेना प्रशिक्षण कमान का कार्यभार संभालने से पहले मुख्यालय पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ थे।

उनके अनुभवों में परिचालन और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण कार्य शामिल हैं। वह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षक, भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल, भूटान में स्टाफ ऑफिसर ऑपरेशन और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन के मुख्य सैन्य कार्मिक अधिकारी रह चुके हैं। जनरल ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम और लोक प्रशासन में उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में भाग लिया है। कमान संभालने पर जनरल ऑफिसर ने वीर नारियों, दिग्गजों और रक्षा नागरिक कर्मचारियों के सभी रैंकों के साथ-साथ उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *