ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बोकारो में अर्धनिर्मित मकान में मिला महिला का अधजला शव

बोकारो, 29 जून  जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झोपड़ो गांव में मुख्य सड़क किनारे अर्धनिर्मित मकान में एक महिला का अधजला शव मिला। शव के देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के गांव के लोगों से शव की शिनाख्त कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *